हलुदबनी : नवंबर माह में तीन सबर बच्चे मिले कुपोषित
Updated at : 02 Dec 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

एएनएम और स्वास्थ्य सहिया ने बताया नवंबर में तीन कुपोषित बच्चों की हुई पहचान बांह की गोलाई 11.5 सेमी से कम, उम्र के हिसाब से वजन भी कम है दोनों ने रिपोर्ट सीएचसी को भेजी, तीनों का चल रहा इलाज गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत स्थित हलुदबनी सबर बस्ती में नवंबर में तीन […]
विज्ञापन
एएनएम और स्वास्थ्य सहिया ने बताया नवंबर में तीन कुपोषित बच्चों की हुई पहचान
बांह की गोलाई 11.5 सेमी से कम, उम्र के हिसाब से वजन भी कम है
दोनों ने रिपोर्ट सीएचसी को भेजी, तीनों का चल रहा इलाज
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत स्थित हलुदबनी सबर बस्ती में नवंबर में तीन सबर बच्चे कुपोषित पाये गये हैं. इसकी पुष्टि एएनएम जयश्री सवैंया और स्वास्थ्य सहिया लाली गोप ने की. दोनों ने बताया कि तीनों बच्चों की बांह की गोलाई 11.5 सेमी से कम और उम्र के हिसाब से वजन काफी कम है. तीनों बच्चों में कुपोषण के लक्षण हैं. तीनों की पहचान कर इसकी रिपोर्ट सीएचसी को दी गयी है. चिकित्सा प्रभारी डॉ शंकर टुडू को इससे अवगत करा दिया गया है. तीनों का इलाज चल रहा है.
कौन-कौन है कुपोषण के शिकार
हलुदबनी निवासी लाल सबर की बेटी जोसना सबर (एक साल 4 माह) और बेटा अनिल सबर (3 साल) कुपोषण के शिकार हैं. वहीं इसी गांव के कान्हू सबर की बेटी मंजरी सबर ( एक साल 11 माह) भी कुपोषित हैं. लाल सबर की पत्नी सुकुरमनी सबर शुक्रवार की दोपहर को अपने दोनों कुपोषित बेटा-बेटी को लेकर अपने घर के पास बैठी थी. उसने बताया कि उसके छह बच्चे हैं. बड़ी बेटी चुमकी सबर (13), बेटा रवि सबर (11), बुधनी सबर (8), सुनील सबर ( 6), अनिल सबर (3) और जोसना सबर (1 साल 4 माह). अनिल और जोसना को छोड़कर अन्य बच्चे ठीक हैं. लाल सबर मजदूरी कर और जंगल से लकड़ी काट कर बेचते हैं, तब परिवार चलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




