RCB vs CSK: चेन्नई को मिला 251 का लक्ष्य, मैदान पर दिखा टिम डेविड का तूफान

Updated at : 05 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 RCB vs CSK Tim David Batting

टिम डेविड, Pic- PTI

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए. अंतिम ओवर्स में टिम डेविड ने लगाई सीएसके के गेंदबाजों की क्लास.

विज्ञापन

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की मैच जारी है. इस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लेकिन चेन्नई के लिए यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. बेंगलुरु की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का टारगेट दिया. आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 25 गेंद में 70 रन की नाबाद पारी खेली.

RCB vs CSK: चेन्नई को मिला 251 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट कोहली के रुप में टीम को पहला झटका लगा. कोहली इस मैच में 28 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद आखिरी के ओवर्स में आरसीबी के लिए टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 25 गेंद में तीन चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली. डेविड की इस पारी के चलते ही आरसीबी का स्कोर 20 ओवर में 250 रन तक पहुंचा. वहीं सीएसके के लिए अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला.

RCB vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट सब: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, जैकब बेटेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.

RCB vs CSK: रुतुराज गायकवाड ने क्या कहा

टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने इस फैसले का कारण बताते हुए कहा कि यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है. पिच देखने में बहुत अच्छी लग रही है और यहां काफी रन बनने वाले हैं. उनकी टीम बेंगलुरु को कम से कम रनों पर रोकने की पूरी कोशिश करेगी.

एमएस धोनी की वापसी के सवाल पर रुतुराज ने कहा कि वह धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं. कभी-कभी पूरी तरह फिट होने में समय लगता है. अगर वह खेलने के लिए तैयार होते हैं, तो जल्द ही खेलते दिखेंगे. उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन पर कहा कि पहला मैच निराशाजनक था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाजी बहुत बेहतर थी. टीम का हर खिलाडी आत्मविश्वास से भरा हुआ है. हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

RCB vs CSK: रजत पाटीदार का बयान

टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. लेकिन पिच देखने पर यह एक हार्ड विकेट लग रही है. यह बिल्कुल एक ताजी विकेट है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी मिलने पर भी बहुत खुश हैं. पाटीदार ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले मैच में लडकों ने बहुत अच्छा खेला था. हम उसी लय को यहां भी कायम रखना चाहते हैं.

पिछले मैच में जिस तरह से सबने खेला वह सच में शानदार था. टीम में हर किसी को अपनी भूमिका एकदम स्पष्ट पता है और सभी का आत्मविश्वास बहुत ऊंचा है. हम भी अपनी उसी टीम के साथ उतर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

आखिर किसकी फोटो निकालकर संजीव गोयनका ने अपने माथे से लगाई?

Video: राजस्थान की जीत के बाद जडेजा की मस्ती, पीठ पर टांग लिया चंपक रोबोट

Watch: LBW की अपील करते-करते पकड़ लिया बेजोड़ कैच, ऋषभ पंत की फुर्ती देख फैंस हैरान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola