बैंकों में नहीं सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे मिले खराब, कोर्ट में महिला पुलिस कर्मी होंगी तैनात
Updated at : 01 Dec 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : प्रशिक्षु डीएसपी ने व्यवहार न्यायालय व बैंकों की सुरक्षा देखी पीएनबी, एसबीआइ और बीओआइ की सुरक्षा व्यवस्था देखी जिन बैंक की शाखाओं में गार्ड नहीं, वहां जल्द गार्ड बहाल करने का आदेश व्यवहार न्यायालय में प्रवेश करने वालों पर नजर रखें पुलिस कर्मी घाटशिला : घाटशिला थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप […]
विज्ञापन
घाटशिला : प्रशिक्षु डीएसपी ने व्यवहार न्यायालय व बैंकों की सुरक्षा देखी
पीएनबी, एसबीआइ और बीओआइ की सुरक्षा व्यवस्था देखी
जिन बैंक की शाखाओं में गार्ड नहीं, वहां जल्द गार्ड बहाल करने का आदेश
व्यवहार न्यायालय में प्रवेश करने वालों पर नजर रखें पुलिस कर्मी
घाटशिला : घाटशिला थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन समदर्शी ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय और बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया. श्री समदर्शी ने पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया घाटशिला शाखा की सुरक्षा व्यवस्था देखी. मऊभंडार एसबीआइ को छोड़ कर अन्य बैंकों की शाखा में सुरक्षा गार्ड नहीं थे. उन्होंने बैंकों के शाखा प्रबंधक को गार्ड तैनात करने
आदेश दिया.
प्रशिक्षु डीएसपी ने बैंकों में लगाये सीसीटीवी को देखा. बीओआइ एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को और फ्रंट में लगाने का आदेश दिया, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का फुटेज कैमरा ले सके. उन्हें बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब देख प्रबंधकों को जल्द सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने का आदेश दिया.
कोर्ट में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से करें जांच
श्री समदर्शी ने कहा कि कोर्ट में प्रवेश के दौरान हैंड हेल्थ मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की जाये. कोर्ट में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात करने की बात कही. उन्होंने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारियों के कोर्ट में बैठने के बाद कुछ लोग कोर्ट के अंदर प्रवेश करना चाहते हैं. ऐसी स्थिति में न्यायिक दंडाधिकारियों के अंगरक्षक को ऐसे लोगों पर नजर रखने की बात कही. कोई भी अगर कोर्ट में प्रवेश करता है तो उसके प्रवेश पर रोक लगायी जाय. ताकि कोर्ट परिसर में
किसी भी तरह की घटना नहीं घटे. प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि कोर्ट परिसर
में तैनात पुलिस कर्मियों और अंगरक्षकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया
गया है.
कोर्ट की सुरक्षा में कोताही बरतने पर कार्रवाई
श्री समदर्शी इसके बाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे. यहां कोर्ट हाजत का जायजा लिया. कोर्ट हाजत डयूटी के दौरान जवानों को निर्देश दिया कि सुरक्षा में तत्पर रहेंगे. किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो कार्रवाई होगी. उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान कोताही नहीं बरती जाये. उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद लौट गये.
पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




