उपस्थिति पंजी समेत कई फाइलें खंगाली

Updated at : 01 Dec 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
उपस्थिति पंजी समेत कई फाइलें खंगाली

सीएस गठित जांच टीम पहुंची अनुमंडल अस्पताल घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू और अनुबंध पर बहाल सर्जन डॉ अशरफ बदर के बीच चल रहे विवाद को लेकर सीएस द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को अस्पताल पहुंची. जांच टीम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ […]

विज्ञापन

सीएस गठित जांच टीम पहुंची अनुमंडल अस्पताल

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू और अनुबंध पर बहाल सर्जन डॉ अशरफ बदर के बीच चल रहे विवाद को लेकर सीएस द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को अस्पताल पहुंची. जांच टीम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ताहिर पाल और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एके लाल शामिल थे.
टीम ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी समेत कई फाइलों का अवलोकन किया. साथ ही चिकित्सक समेत अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर जानकारी ली गयी. टीम ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष ही उपस्थिति पंजी देखी. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने डॉ बदर, चिकित्सक और कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की है. जांच टीम अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेंगी. इसके बाद ही सिविल सर्जन द्वारा आगे की कार्रवाई की जायेगी.
टीम ने क्या कहा : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सर्जन के बीच चल रही खींचतान के मामले में जिला से आयी जांच टीम में शामिल जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ताहिर पाल और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एके लाल ने संयुक्त रूप से कहा कि वे किसी मामले की जांच के लिए नहीं आये हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल में सीबी नेट मशीन बैठानी है. इस मशीन से बलगम की जांच होगी. मशीन बैठाने को लेकर वे आये हैं. जिला मलेरिया पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में दी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी का जायजा ले रहे हैं.
मशीन और मच्छरदानी की जानकारी लेने आये हैं : डॉ टुडू
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने कहा कि जिला से आयी दो चिकित्सकों की टीम सीबीनेट मशीन और जिला मलेरिया पदाधिकारी द्वारा दी गयी मेडिकेटेड मच्छरदानी की जानकारी लेने आये हैं. टीम ने इसी के संबंध में जानकारी ली है. डॉ टुडू ने कहा कि डॉ बदर से संबंधित कोई जांच का मामला है, तो उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. वैसे टीम ने जानकारी भी ली होगी, तो उनकी गैर हाजिरी में ली होगी. लेकिन इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.
कैट, मून इलेवन, इलेवन ब्रदर्स और मनीफीट विजयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola