ग्रामीणों का नाम एसइसीसी में नहीं, नहीं मिल रही योजनाएं

Updated at : 14 Nov 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों का नाम एसइसीसी में नहीं, नहीं मिल रही योजनाएं

धालभूमगढ़ : गुड़ाबांदा प्रखंड में राज्यसभा सांसद की आदर्श पंचायत भालकी स्थित भालकी गांव में पीएम आवास व उज्ज्वला योजना के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं. भालकी के मुखिया कुनूराम माझी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुकलाल सामाद ने बताया कि भालकी और बांगजाता गांव में किसी को पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है. भालकी की […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : गुड़ाबांदा प्रखंड में राज्यसभा सांसद की आदर्श पंचायत भालकी स्थित भालकी गांव में पीएम आवास व उज्ज्वला योजना के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं. भालकी के मुखिया कुनूराम माझी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुकलाल सामाद ने बताया कि भालकी और बांगजाता गांव में किसी को पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है. भालकी की एक भी महिला को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है. ग्रामीणों ने बताया कि भालकी गांव के किसी का नाम सामाजिक-आर्थिक व जाति आधारित जनगणना (एसइसीसी) सूची में नहीं है.

इसकी सूचना उपायुक्त, अनुमंडलाधिकारी और बीडीओ को दी गयी है. राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने वर्ष 2015 में गांव को गोद लिया था. एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने दूरभाष पर बताया कि एसइसीसी डाटा में नाम सूचीबद्ध नहीं होगा. पीएम आवास, उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अभी नाम सूचीबद्ध नहीं हो रहा है. पूरे गांव का नाम कैसे छूट गया है. इसके लिए बीडीओ से बात करते हैं. राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने मोबाइल रिसीव नहीं किया. इसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola