गालूडीह : सड़क चौड़ी हुई, लेकिन पुल अधूरा

Updated at : 14 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह : सड़क चौड़ी हुई, लेकिन पुल अधूरा

गालूडीह : गालूडीह से नरसिंहपुर तक एसकेएम ठेका कंपनी 15 किमी कालीकरण सड़क 36 करोड़ की लागत से बना रही है. सड़क की चौड़ाई करीब सात मीटर है. गालूडीह से नरसिंहपुर तक सड़क चौड़ी व कालीकरण हो गयी है. सातगुड़म घाटी स्थित सातगुड़म नदी पर पहले से बना पुल का निर्माण नहीं किया गया है. […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह से नरसिंहपुर तक एसकेएम ठेका कंपनी 15 किमी कालीकरण सड़क 36 करोड़ की लागत से बना रही है. सड़क की चौड़ाई करीब सात मीटर है. गालूडीह से नरसिंहपुर तक सड़क चौड़ी व कालीकरण हो गयी है. सातगुड़म घाटी स्थित सातगुड़म नदी पर पहले से बना पुल का निर्माण नहीं किया गया है. यहां पुल सिंगल है.

पुल के दोनों छोर में सड़क चौड़ी हो गयी है. पुल का निर्माण नहीं होने से पुल पर सड़क सिंगल है. इससे यहां अक्सर दुर्घटना की आशंका रहती है. सड़क चौड़ीकरण होने से दोनों ओर से तेज रफ्तार से वाहन आते हैं. पुल के ऊपर सिंगल सड़क होने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है. पुल से एक तरफ से एक चार पहिया वाहन पार होगा, तो दूसरी तरफ के वाहन को खड़ा होना पड़ता है.

पुल से वाहन गुजर जाने के बाद दूसरे तरफ से वाहन पार हो सकता है. एक बार में पुल से दोनों तरफ से वाहन नहीं गुजर सकता. ग्रामीणों ने कहा सड़क चौड़ीकरण हुई तो पुल भी नया बनना चाहिए. सड़क चौड़ीकरण का कोई फायदा नहीं होगा. सातगुड़ूम पुल हर बरसात में डूब भी जाता है. पहले से बना पुल यहां काफी नीचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola