आनंदलोक अस्पताल चिकित्सा के अभाव में किसी को मरने नहीं देगा : देव सर्राफ

Updated at : 11 Nov 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
आनंदलोक अस्पताल चिकित्सा के अभाव में किसी को मरने नहीं देगा : देव सर्राफ

चाकुलिया : चाकुलिया में शुक्रवार को आनंदलोक अस्पताल के उदघाटन समारोह में सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को दो लाख की मेडिकल बीमा होगी. इसमें परिवार के सदस्यों का नि:शुल्क इलाज होगा. 15 नवंबर को राष्ट्रपति इस योजना का उद्घाटन करेंगे. शीघ्र ही 24 […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया में शुक्रवार को आनंदलोक अस्पताल के उदघाटन समारोह में सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को दो लाख की मेडिकल बीमा होगी. इसमें परिवार के सदस्यों का नि:शुल्क इलाज होगा. 15 नवंबर को राष्ट्रपति इस योजना का उद्घाटन करेंगे. शीघ्र ही 24 जिलों में यह योजना लागू होगी. इसके लिए देश के कई अस्पतालों को चिन्हित किया जायेगा.
असाध्य रोगों के लिए मदद
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 117 रोगों के इलाज के लिए 72 हजार तक की आय वालों को 2.5 लाख से पांच लाख तक की मदद कर रही है. सिविल सर्जन को आवेदन देकर यह लाभ प्राप्त कर सकते हैं. देश के 80 प्रमुख अस्पतालों में असाध्य रोग का इलाज हो सकता है.
तीन हजार एएनएम की बहाली शीघ्र
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने माना कि झारखंड स्वास्थ्य के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है और इसमें सुधार करने में पांच साल लगेंगे. उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य के मामले में हम पीछे हैं. तीन साल से बेहतर कार्य हो रहे हैं. स्वास्थ्य सेवा के सुधार में पीछे हैं. राज्य में तीन हजार एएनएम की बहाली शीघ्र होगी. सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है.’
329 मोबाइल उपचार वैन शीघ्र
सीएम ने कहा कि राज्य में 329 मोबाइल उपचार वैन शीघ्र ही दिये जायेंगे. 15 नवंबर को 50 मोबाइल एंबुलेंस का उदघाटन राष्ट्रपति करेंगे. इस वैन में सभी सुविधाएं तथा स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. कहीं भी दुर्घटना हो तो 108 नबर में डायल करें. वैन पहुंच जायेगा.
2018 तक हर गांव में बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 तक राज्य के सभी गांवों में बिजली होगी. इसके लिए 257 बिजली सब स्टेशन तथा 60 ग्रिड का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि 2022 तक राज्य में कोई परिवार बीपीएल नहीं रहेगा. हर साल एक हजार परिवार को टारगेट लिया जा रहा है. गरीब परिवार को उद्यमी सखी मंडल से जोड़ें ताकि रोजगार प्राप्त कर सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola