दामाद ने बेटी की हत्या की, कहा- गुम हो गयी

Updated at : 10 Nov 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
दामाद ने बेटी की हत्या की, कहा- गुम हो गयी

मुसाबनी. महिला ने सीएम जन संवाद में लगायी गुहार मुसाबनी : मुसाबनी के पगली लाइन निवासी विजया षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री जन संवाद में आवेदन देकर उनकी शादीशुदा पुत्री मौसमी षाड़ंगी की तलाश करने में सहायता की गुहार लगायी है. आवेदन में विजया षाड़ंगी ने लिखा है पुत्री मौसमी षाड़ंगी का प्रेम विवाह चार वर्ष पूर्व […]

विज्ञापन

मुसाबनी. महिला ने सीएम जन संवाद में लगायी गुहार

मुसाबनी : मुसाबनी के पगली लाइन निवासी विजया षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री जन संवाद में आवेदन देकर उनकी शादीशुदा पुत्री मौसमी षाड़ंगी की तलाश करने में सहायता की गुहार लगायी है. आवेदन में विजया षाड़ंगी ने लिखा है पुत्री मौसमी षाड़ंगी का प्रेम विवाह चार वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी मुसाबनी निवासी विजय राउत के बड़े बेटे देवाशीष राउत के साथ हुआ. एक वर्ष पूर्व देवाशीष मेरी पुत्री मौसमी को लेकर काम करने तेलंगाना चला गया. सात अक्तूबर 2017 को मेरे चाचा का देहांत हो गया.
मैंने देवाशीष को फोन कर इसकी सूचना दी और मौसमी से बात करवाने को कहा. उसने कहा मौसमी सो गयी है. कुछ दिन पहले देवाशीष अकेले मुसाबनी लौट आया है. उससे पूछने पर कहा मौसमी कहीं गुम हो गयी है. विजया षाड़ंगी के अनुसार उनकी पुत्री मौसमी ने पहले बताया था कि देवाशीष उसके साथ मारपीट करता है.
एक बार हाथ तोड़ दिया था. उन्होंने देवाशीष के परिवार वालों पर शादी के कुछ दिन बाद दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है. विजया के अनुसार उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने से उनकी मांग पूरी नहीं कर पायी. विजया षाड़ंगी शिशु विद्या मंदिर में आया का काम कर परिवार चलाती है. विजया ने अपने दामाद देवाशीष पर मौसमी को मार कर कहीं फेंकने की आशंका जतायी है. विजया ने कहा कि मुसाबनी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी पुत्री के खोजबीन में सहायता करने का अनुरोध किया है.
चार वर्ष पहले मौसमी ने पीडब्ल्यूडी मुसाबनी निवासी देवाशीष से प्रेम विवाह किया था
एक वर्ष पूर्व उसे लेकर तेलंगाना गया था, वापस अकेला आया
शादी के बाद से दहेज के लिए ससुरालवाले करते थे परेशान
मुसाबनी थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola