घाटशिला में इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता आज से

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता आठ नवंबर से घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास मैदान में होगी. इसमें 16 कॉलेज भाग लेंगे. कॉलेज के राजनीति विज्ञान के शिक्षक सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनमथ नारायण सिंह ने बताया कि कुछ टीमें घाटशिला पहुंच गयी हैं. उद्घाटन और […]
घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता आठ नवंबर से घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास मैदान में होगी. इसमें 16 कॉलेज भाग लेंगे. कॉलेज के राजनीति विज्ञान के शिक्षक सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनमथ नारायण सिंह ने बताया कि कुछ टीमें घाटशिला पहुंच गयी हैं.
उद्घाटन और समापन समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो और कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती के भाग लेने की संभावना है. डॉ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुलपति को आमंत्रित करने कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार चाईबासा गये हैं. प्रतियोगिता का समापन 9 नवंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




