झामुमो समर्थित 11 उम्मीदवार जीते
Updated at : 01 Nov 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. गहमा गहमी के बीच मतदान से कमल क्लब का चुनाव सर्वसम्मति नहीं बनने पर मतदान से हुआ चुनाव झामुमो और भाजपा समर्थकों के बीच रही गहमा-गहमी बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्तरीय कमल क्लब के गठन में सहमति नहीं बनने पर मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में भाजपा व झामुमो समर्थकों के बीच गहमा-गहमी के […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. गहमा गहमी के बीच मतदान से कमल क्लब का चुनाव
सर्वसम्मति नहीं बनने पर मतदान से हुआ चुनाव
झामुमो और भाजपा समर्थकों के बीच रही गहमा-गहमी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्तरीय कमल क्लब के गठन में सहमति नहीं बनने पर मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में भाजपा व झामुमो समर्थकों के बीच गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ. सभी 11 पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों ने परचम लहराया. अध्यक्ष पद पर धनेश्वर मुर्मू 96 वोट से, उपाध्यक्ष (1) चंद्रचुर सांतरा 96 वोट से, उपाध्यक्ष
(2) अनिल किस्कू निर्विरोध, कोषाध्यक्ष कालीचरण टुडू 100 वोट से, सचिव नरेश मंडल 62 वोट से, उप सचिव हलधर
सीट 93 वोट से, उप सचिव मिहिर कुमार घोष 89 वोट से, कार्यकारी सदस्य (1) बलराम पातर 68 वोट से, कार्यकारी सदस्य (2) अनूप राउत 7 वोट से, कार्यकारी सदस्य (3) बालेश्वर मुंडा 81 वोट से, कार्यकारी सदस्य (4) कराली माइती 88 वोट से विजयी बने. सभी विजयी उम्मीदवारों को बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ अभय कुमार झा, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम और शिवानंद घटवारी ने प्रमाण पत्र दिया.
चुनाव को सफल बनाने में अवनि नायक, सुमीत नायक, राम कृष्णा पातर, हेमचंद्र महतो, बबलू नामता, मंगल टुडू, सूर्यकांत महतो, नीतीश वाल्ला आदि सक्रिय रहे. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घटवारी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की.
झामुमो ने निकाला विजय जुलूस
रिजल्ट की घोषणा के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. गाजे-बाजे के साथ प्रखंड परिसर से निकला जुलूस श्मशान चौक पहुंच कर समाप्त हुआ. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की. जुलूस में अर्जुन पूर्ति, सुमन कल्याण मंडल, आदित्य प्रधान, निर्मल दुबे, असित मिश्रा, अरुण पैड़ा आदि शामिल थे.
किसे कितने मत मिले
अध्यक्ष पद से धनेश्वर मुर्मू को 134 और गणेश हांसदा को 38, कोषाध्यक्ष पद से काली चरण टुडू को 138 और हेमंत नायक को 38, उप सचिव के पद (1) से , हलधर सीट को 134, रंजीत कारेक को 41 ,उपाध्यक्ष (1) से चंद्रचूर सांतरा को 120, नरेंद्र मुंडा को 44, उप सचिव पद से मिहिर कुमार घोष को 128, दुर्गापद घोष को 39, सचिव पद से नरेश कुमार मंडल को 118, अभिजीत घोष को 46, कार्यकारिणी सदस्य (1) , बलराम पातर को 116, गौरी शंकर षंड को 48, कार्यकारी सदस्य (2) अनूप राउत को 71, प्रदीप मुंडा को 64, संजीव कुमार कर को 26, कार्यकारी सदस्य (3) विकास कुमार पात्र को 43, बालेश्वर मुंडा को 124, कार्यकारी सदस्य (4) पद से कराली कुमार माइती को 126, पंकज कुमार भोल को 38 वोट मिले है. उपाध्यक्ष (2) पद से अनिल किस्कू को निर्विरोध चुना गया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान 26 पंचायत में कमल क्लब के 209 सदस्यों ने पंजीयन कराया था. जिसमें 179 सदस्यों ने मतदान किया. मतदान का प्रतिशत 85.06 रहा. बड़शोल के थाना प्रभारी एन ओझा और बहरागोड़ा के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह दल बल के साथ डटे रहे. चुनाव के लिए विनय कुमार सिंह को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




