बहरागोड़ा सीएचसी में जल्द शुरू होगा ऑपरेशन थियेटर

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने 26 अक्तूबर को बहरागोड़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उन्होंने ओटी, प्रसव केंद्र, वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र को देखा. उन्होंने कहा कि ओटी को जल्द शुरू कर दिया जायेगा, ताकि मरीजों को एमजीएम ना जाना पड़े. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी की साफ-सफाई पर ध्यान […]
बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने 26 अक्तूबर को बहरागोड़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उन्होंने ओटी, प्रसव केंद्र, वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र को देखा. उन्होंने कहा कि ओटी को जल्द शुरू कर दिया जायेगा, ताकि मरीजों को एमजीएम ना जाना पड़े. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी की साफ-सफाई पर ध्यान दें.
सीएचसी में जेनरेटर नहीं होने की शिकायत मिलती थी. अब सीएचसी में साउंड लेस जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र देख कर कहा कि केंद्र में बेहतर सुधार की जरूरत है. इस सीएचसी में डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों की कमी के बावजूद बेहतर कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




