आज भी झारखंडियों को नहीं मिला अधिकार : श्रीकांत महतो

Updated at : 28 Oct 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
आज भी झारखंडियों को नहीं मिला अधिकार : श्रीकांत  महतो

तृणमूल कांग्रेस का जागो जन गण बचाओ झारखंड अभियान बहरागोड़ा : बहरागोडा की चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत चिंगड़ा गांव के नीचे टोला में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस का जागो जन गण बचाओ झारखंड कार्यक्रम के तहत बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के सालबनी विधायक श्रीकांत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंडियों को लूट […]

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस का जागो जन गण बचाओ झारखंड अभियान

बहरागोड़ा : बहरागोडा की चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत चिंगड़ा गांव के नीचे टोला में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस का जागो जन गण बचाओ झारखंड कार्यक्रम के तहत बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के सालबनी विधायक श्रीकांत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंडियों को लूट रही है. झारखंड से कोयला पूरे देश में भेजा जाता है. यहां ज्यादातर लोग आज भी अंधेरे में रहने पर विवश हैं. झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य होने के बावजूद भी यहां के लोग गरीब हैं. विकास से वंचित हैं.
श्री महतो ने कहा कि भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने राज्य को लूटा है. यहां के खनिज संपदाओं को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम किया है. झारखंड राज्य गठन के वर्षों बाद भी झारखंडियों को उनका हक और अधिकार नहीं मिला है. यहां के लोग अशिक्षित और बेरोजगार है. लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही है. झारखंड के लोग अपना इलाज कराने के लिए बंगाल या अन्य राज्यों पर निर्भर हैं.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अल्प समय में ही बंगाल के विकास को नया आयाम दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि पड़ोसी राज्य की तरह झारखंड का विकास देखना चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में लायें. बैठक के बाद गांव में रैली निकाली गयी. इस अवसर पर मो मुर्जता, रउफ खान, अलाउल्लाह खान, लोगेन हांसदा, बुबाई हांसदा, सुकलाल हांसदा, राजा अहमद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola