कुतलूडीह फाटक को क्रेन ने तोड़ा, चालक हुआ गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
कुतलूडीह फाटक को क्रेन ने तोड़ा, चालक हुआ गिरफ्तार

क्रेन को आरपीएफ ने किया जब्त गुजरात से मंगाया गया हेवी लोडर क्रेन जा रहा था जमशेदपुर घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी कारखाना में बॉयलर उठाने के लिए गुजरात से मंगाये गये हेवी लोडर ने क्रेन ने कुतलूडीह रेलवे फाटक को रविवार की रात में तोड़ दिया. इसकी शिकायत गेट मैन ने रेलवे स्टेशन से […]

विज्ञापन
क्रेन को आरपीएफ ने किया जब्त
गुजरात से मंगाया गया हेवी लोडर क्रेन जा रहा था जमशेदपुर
घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी कारखाना में बॉयलर उठाने के लिए गुजरात से मंगाये गये हेवी लोडर ने क्रेन ने कुतलूडीह रेलवे फाटक को रविवार की रात में तोड़ दिया. इसकी शिकायत गेट मैन ने रेलवे स्टेशन से की. इसके बाद आरपीएफ की एक टीम फाटक पहुंची और क्रेन को जब्त कर स्टेशन परिसर में लायी. आरपीएफ ओसी डी प्रसाद ने बताया कि आइसीसी कारखाना से बॉयलर को उठा कर अपनी जगह पर बैठाने के बाद क्रेन (एनएल 01 क्यू/9690) जमशेदपुर ले जाया जा रहा था. इस दौरान क्रेन का पिछला भाग से फाटक में फंस गया और फाटक टूट गया. इसके कारण चालक पर भारतीय रेल अधिनियम की धारा 149 और 174 के तहत कार्रवाई की गयी है.
दूसरी तरफ क्रेन के चालक मुज्जफरपुर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि क्रेन लेकर जमशेदपुर जा रहे थे. इस बीच उक्त घटना हो गयी. इसके बाद यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. उक्त क्रेन से 80 टन तक के सामान उठाये जा सकते हैं. चालक ने बताया कि क्रेन के मालिक उमेश चौधरी गुजरात में रहते हैं. आरपीएफ ओसी ने बताया कि क्रेन चालक को 9 अक्तूबर को टाटानगर रेलवे कोर्ट भेजा जायेगा. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola