कालीकरण की बजाय पीसीसी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Updated at : 07 Oct 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
कालीकरण की बजाय पीसीसी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

एदेलबेड़ा और चापड़ी गांव के बीच जर्जर है सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहा निर्माण ग्रामीणों ने कहा- सांसद और विधायक से शिकायत होगी घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित दीघा से महेशडुबा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एदेलबेड़ा और चापड़ी गांव के बीच कालीकरण की बजाय पीसीसी की मांग पर […]

विज्ञापन

एदेलबेड़ा और चापड़ी गांव के बीच जर्जर है सड़क

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहा निर्माण
ग्रामीणों ने कहा- सांसद और विधायक से शिकायत होगी
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित दीघा से महेशडुबा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एदेलबेड़ा और चापड़ी गांव के बीच कालीकरण की बजाय पीसीसी की मांग पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन, पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज, वार्ड सदस्य शैलेन मन्ना, अशोक मंडल के साथ ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें ग्रामीणों ने कहा सड़क की कालीकरण नहीं करने देंगे. सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू से शिकायत करेंगे. मामले को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के समक्ष रखेंगे.
ग्रामीणों ने कहा सड़क की पूर्व विधायक ने पीसीसी ढलाई करायी थी. एदेलबेड़ा से चापड़ी गांव तक सड़क की पीसीसी ढलाई होती है, तो ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. मौके पर गोपाल मंडल, रमेश गोराई सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
ज्ञात हो कि वर्ष 2009-10 में दीघा से लेकर महेशडुबा तक इस सड़क का कार्य दमदार कंस्ट्रक्शन को मिला था. लेकिन संवेदक ने इस कार्य को मुरूम मिट्टी गिरा कर अधूरा छोड़ दिया.
चापड़ी के ग्रामीण भी विरोध में
दूसरी तरफ चापड़ी के ग्रामीणों ने भी विरोध जताया. बलराम कालिंदी, अशोक गोराई, अधिर गोराई, सेंडू कालिंदी, बुधन कालिंदी, तुलसी गोराई, बेबी कालिंदी ने कहा कि एदेलबेड़ा में जहां पीसीसी ढलाई है. वहीं से चापड़ी एदेलबेड़ा पुलिया से लेकर पीसीसी ढलाई है. वहीं पर पीसीसी ढलाई की जाय. इसके बाद चापड़ी गांव में सड़क की कालीकरण या पीसीसी बेहतर होगा.
सड़क प्राक्कलन के मुताबिक बन रही है: संवेदक
सड़क के संवेदक राहुल पांडेय ने कहा कि इसका टेंडर वर्ष 2009-10 में हुआ था. टेंडर किसी अन्य ठेका कंपनी ने लिया था. उक्त संवेदक ने सड़क अधूरी छोड़ दी. अब दोबारा टेंडर हुआ है. प्राक्कलन के मुताबिक जहां पीसीसी बनानी है, वहीं पीसीसी बनेगी. ग्रामीणों की मांग पर आठ अक्तूबर को विभागीय पदाधिकारी सड़क का निरीक्षण करने आयेंगे. ग्रामीण पदाधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखें.
वर्ष 2009-10 में ग्रामीणों ने जताया था विरोध
दीघा में लगे शिलापट्ट में सांसद अजय कुमार व विधायक रामदास सोरेन का नाम अंकित है. प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क के कार्य का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. उस समय ग्रामीणों ने सूचना बोर्ड लगाने की मांग पर विरोध जताया था. कालचिती के पंसस मोची राम भूमिज, वार्ड सदस्य शैलेन मन्ना, अशोक मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि उस समय सड़क कितने की थी और अभी कितने की है. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola