घाटशिला में चोरी रोकें वरना नपेंगे अधिकारी

घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी एसडीपीओ सह मुसाबनी डीएसपी अजीत कुमार विमल ने अपराध गोष्ठी की. श्री विमल ने थानेदारों से क्षेत्र में चोरी पर अंकुश लगाने व अवैध धंधा न पनपने देने को कहा. गोष्ठी में आठ थाना और एक ओपी के लंबित मामलों की […]
घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी एसडीपीओ सह मुसाबनी डीएसपी अजीत कुमार विमल ने अपराध गोष्ठी की. श्री विमल ने थानेदारों से क्षेत्र में चोरी पर अंकुश लगाने व अवैध धंधा न पनपने देने को कहा. गोष्ठी में आठ थाना और एक ओपी के लंबित मामलों की समीक्षा हुई.
थाना प्रभारी से लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का आदेश दिया. घाटशिला में दुर्गापूजा के दौरान हुई चोरी की अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग की. थानेदार को रात में क्षेत्रवार गश्ती बढ़ायें. थाना के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दें. इसके बावजूद चोरी होने पर जिम्मेदार पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




