योग ही निरोग रहने का समाधान
Updated at : 06 Oct 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

नरवा. योगेश्वर शिव मुनी महाराज की मनी जयंती, सूर्य नारायण ने कहा नरवा : ब्रम्ह मुहूर्त में योग ही निरोग रहने का मुख्य समाधान है. उक्त बातें गुरुवार को गोड़ाडीह मुनी समाज द्वारा आयोजित आदि मुनीश्वर योगेश्वर शिव मुनी महाराज की 134 वीं मुनीश्वर जयंती के अवसर पर मुनीराज सूर्य नारायण द्विवेदी ने कही. उन्होंने […]
विज्ञापन
नरवा. योगेश्वर शिव मुनी महाराज की मनी जयंती, सूर्य नारायण ने कहा
नरवा : ब्रम्ह मुहूर्त में योग ही निरोग रहने का मुख्य समाधान है. उक्त बातें गुरुवार को गोड़ाडीह मुनी समाज द्वारा आयोजित आदि मुनीश्वर योगेश्वर शिव मुनी महाराज की 134 वीं मुनीश्वर जयंती के अवसर पर मुनीराज सूर्य नारायण द्विवेदी ने कही. उन्होंने कहा कि आत्मा न किसी जाति का व न ही धर्म का है. आत्मा परम ब्रम्ह और अनंत है. यह पूरे ब्रम्हांड में व्याप्त है. आत्मा को जानना ही ब्रम्ह ज्ञान को जानना है. योग ब्रम्ह का दर्शन कराता है. जिज्ञासु ही ब्रम्ह ज्ञान की प्राप्ति कर सकता है. शरीर और मन का मंथन ही योग है. इसलिए अपने अंदर ईश्वर को पहचानना ही आत्म ज्ञान है और योग से ही ब्रम्ह ज्ञानी पुरुष बन सकता है.
उन्होंने कहा कि जो भी गोत्र है, वह ऋषी मुनी ही थे. इस तरह तपस्वी ही श्रेष्ठ योगी है. श्री द्विवेदी ने श्रीमद भागवत गीता, मृत्युंजय पाठ, गायत्री मंत्र तथा त्रिवेद के बारे उपस्थित लोगों को बताया. मुनीराज गौरी शंकर, कंदर्भ वाडिया, भावनिधि, महेंद्र नाथ महतो, देवकी महतो, जगन्नाथ कर्मकार ने संबोधित करते हुए महाराज मुनीश्वर जयंती के जीवनी पर प्रकाश डाला. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलोन, गुरुवंदना के साथ किया गया. मौके पर प्रोफेसर मोहन किस्कू, भोगान सोरेन, मुखिया शांखी मुर्मू, भावनिधि दास, मधुसूदन महतो, ऊषा महतो सहित मुनी समाज के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




