धरमबहाल पंचायत मंडप का 13 दिनों में दोबारा शिलान्यास

Updated at : 04 Oct 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
धरमबहाल पंचायत मंडप का 13 दिनों में दोबारा शिलान्यास

घाटशिला : टशिला प्रखंड परिसर में मंगलवार को धरमबहाल पंचायत मंडप का 13 दिनों में दोबारा शिलान्यास किया गया. प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत मंडप का दोबारा शिलान्यास हुआ. पंचायत प्रतिनिधियों के नाम का शिलापट्ट संवेदक चंचल सरकार को विभागीय पदाधिकारी के निर्देश पर दोबारा लगाना पड़ा. मौके पर धरमबहाल पंचायत अंतर्गत चुनूडीह […]

विज्ञापन

घाटशिला : टशिला प्रखंड परिसर में मंगलवार को धरमबहाल पंचायत मंडप का 13 दिनों में दोबारा शिलान्यास किया गया. प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत मंडप का दोबारा शिलान्यास हुआ. पंचायत प्रतिनिधियों के नाम का शिलापट्ट संवेदक चंचल सरकार को विभागीय पदाधिकारी के निर्देश पर दोबारा लगाना पड़ा.

मौके पर धरमबहाल पंचायत अंतर्गत चुनूडीह गांव के ग्राम प्रधान रतन मुर्मू ने पूजा की. बीडीओ संजय पांडेय, सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, मुखिया मानको मुर्मू, उप मुखिया चंपावती मुर्मू, पंसस बुद्धेश्वर मार्डी, कमल बेरा ने नारियल फोड़ कर पंचायत मंडप का शिलान्यास किया.

शिलापट्ट पर नाम के लिए हंगामा, लेकिन योजना की जानकारी नहीं
विदित हो कि योजना का ऑनलाइन शिलान्यास ग्रामीण विकास विभाग ने कराया था. योजना के शिलापट्ट पर नाम के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने हंगामा किया, लेकिन कार्य की लागत कितनी है. किस योजना का कार्य है. योजना में मजदूरों को कितनी मजदूरी मिलेगी. इसकी जानकारी किसी को नहीं है. प्रमुख ने बताया कि 42 लाख की लागत से पंचायत मंडप का निर्माण होगा, लेकिन मजदूरों को कितनी मजदूरी मिलेगी. इसकी जानकारी तो नहीं है. मगर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराया जायेगा.
शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से किया था विरोध
ज्ञात हो कि 20 सितंबर को राज्य की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव ने पंचायत मंडप का ऑनलाइन शिलान्यास किया था. उसके शिलापट्ट पर मुखिया, पंसस समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का नाम अंकित नहीं था. इसके कारण 2 अक्तूबर को प्रमुख के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया था. संवेदक से दोबारा शिलान्यास कराने की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola