युवक ने 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर का तार पकड़ा, झुलस गया

Updated at : 03 Oct 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर का तार पकड़ा, झुलस गया

एसडीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल अस्पताल में बेड से उतरकर बरामदा में सो गया युवक चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया घाटशिला : घाटशिला स्थित कीताडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्र के पास लगे 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर से निकले तार को सोमवार को एक युवक ने अचानक छू दिया. बिजली का […]

विज्ञापन

एसडीओ के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में बेड से उतरकर बरामदा में सो गया युवक
चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया
घाटशिला : घाटशिला स्थित कीताडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्र के पास लगे 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर से निकले तार को सोमवार को एक युवक ने अचानक छू दिया. बिजली का झटका लगने से वह कुछ दूर फेंका गया. उसका बायां हाथ, दाहिना पांव समेत शरीर के अन्य हिस्से झुलस गये. एसडीओ अरविंद कुमार लाल के आदेश पर मऊभंडार ओपी प्रभारी शिव बिहारी तिवारी ने उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये. यहां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने उसका इलाज किया. उसे वार्ड में बेड पर सुलाया गया. वह बेड से उठकर अस्पताल के बरामदा में सो गया. उसकी हरकतों को देख उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक वह भादूडीह में घूम रहा था. अचानक 25 केवी के एक ट्रांसफॉर्मर के तार को छू दिया. युवक से चिकित्सक ने कई बार उसका नाम पूछा. वह कभी अपना नाम कैटरीना कैफ बता रहा था, तो कभी शिव शंकर दलाई व राम शंकर दलाई. उसने कहा कि उसका घर हनुमान नगर में है. वह बागवानी करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola