गांधी जयंती पर मुसाबनी में चला स्वच्छता अभियान

Updated at : 03 Oct 2017 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती पर मुसाबनी में चला स्वच्छता अभियान

डीआरडीए उमा महतो के नेतृत्व में अधिकारियों ने भी की सफाई मुसाबनी : गांधी जयंती के मौके पर डीआरडीए निदेशक उमा महतो के नेतृत्व में बस स्टैंड, बाजार में अभियान सफाई की गयी. डीएसपी अजीत कुमार विमल, बीडीओ संतोष गुप्ता, सीओ साधुचरण देवगम, जिप सदस्य सुभाष चंद्र सरदार, पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के मुखिया प्रधान सोरेन, […]

विज्ञापन

डीआरडीए उमा महतो के नेतृत्व में अधिकारियों ने भी की सफाई

मुसाबनी : गांधी जयंती के मौके पर डीआरडीए निदेशक उमा महतो के नेतृत्व में बस स्टैंड, बाजार में अभियान सफाई की गयी. डीएसपी अजीत कुमार विमल, बीडीओ संतोष गुप्ता, सीओ साधुचरण देवगम, जिप सदस्य सुभाष चंद्र सरदार, पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के मुखिया प्रधान सोरेन, उत्तरी बदिया के मुखिया गौरी शंकर कुदादा, थाना प्रभारी सुरेश लिंडा, बस ओनर्स एसोसिएशन के आशीष पंडा, गुड्डू तिवारी समेत कई लोगों ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की.
बस स्टैंड तथा बाजार में जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर गंदगी के अंबार की सफाई की गयी.
अभियान में शामिल प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने बस स्टैंड में सिद्धू-कान्हू तथा राष्ट्रपति महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. बीडीओ ने कहा कि मुसाबनी को स्वच्छ बनाने के लिए पांच अक्टूबर को अग्रेसन भवन में व्यवसायियों की ग्रामीणों के साथ बैठक होगी. बैठक में सफाई को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. अभियान में भाजपा नेता दशरथ सिंह, मोती लाल बेसरा, सुकुमार श्यामल, राजेश कैवर्त, छोटराय मुर्मू, गणेश नायर, जविप्र दुकानदार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola