22 पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की 22 पंचायतों में सोमवार को महात्मा गांधी जयंती पर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाया. इसके पूर्व महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनी. मौके पर सीओ राजेंद्र प्रसाद […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की 22 पंचायतों में सोमवार को महात्मा गांधी जयंती पर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाया. इसके पूर्व महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनी.
मौके पर सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह और बीडीओ संजय पांडेय स्वच्छता की शपथ दिलायी. लिपिक ने शपथ पत्र पढ़ा. उनके साथ लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली. मौके पर कन्हाई मुर्मू, माला डे, बीपीओ देवानंद पात्र समेत अंचल और प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




