विहिप जिलाध्यक्ष समेत 26 पर केस दर्ज, एक को जेल

चाकुलिया : दुर्गापूजा व मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चाकुलिया थाना ने 107 के तहत 25 युवकों को नोटिस भेजा था. इस मामले में 24 सितंबर की शाम युवकों ने गेट के समक्ष धरना, हंगामा, ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार के वाहन को थाना गेट पर रोक दिया था. वहीं थाना में बकझक […]
चाकुलिया : दुर्गापूजा व मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चाकुलिया थाना ने 107 के तहत 25 युवकों को नोटिस भेजा था. इस मामले में 24 सितंबर की शाम युवकों ने गेट के समक्ष धरना, हंगामा, ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार के वाहन को थाना गेट पर रोक दिया था. वहीं थाना में बकझक की गयी थी.
इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव महतो समेत 26 युवकों के खिलाफ धारा 143, 147, 149,504, 506, 341, 342 और 353 के तहत नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने रोहित शुक्ला नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अभियुक्तों में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पांडेय का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




