आइसीसी : Rs 8,500 मिलेगा एक्सग्रेसिया
Updated at : 21 Sep 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : कोलकाता स्थित ताम्र भवन में बुधवार की शाम एनजेसीएस की बैठक हुई. इसमें एचसीएल/आइसीसी की चारों यूनिटों के मजदूरों को दुर्गापूजा पर 8,500 रुपये एक्सग्रेसिया (अनुग्रह राशि) देने का निर्णय हुआ. ताम्र भवन में बुधवार को एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संतोष शर्मा के साथ यह पहली एनेजीसीएस की बैठक थी. बैठक […]
विज्ञापन
घाटशिला : कोलकाता स्थित ताम्र भवन में बुधवार की शाम एनजेसीएस की बैठक हुई. इसमें एचसीएल/आइसीसी की चारों यूनिटों के मजदूरों को दुर्गापूजा पर 8,500 रुपये एक्सग्रेसिया (अनुग्रह राशि) देने का निर्णय हुआ. ताम्र भवन में बुधवार को एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संतोष शर्मा के साथ यह पहली एनेजीसीएस की बैठक थी.
बैठक के बाद आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि मऊभंडार आइसीसी कारखाना में कार्यरत करीब 507 स्थायी मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा. 22 सितंबर को मजदूरों के खाते में अनुग्रह राशि पहुंच जायेगी. अस्थायी मजदूरों को कांट्रैक्टर करेंगे भुगतान : कंपनी में अस्थायी मजदूर भी हैं. उन्हें कांट्रेक्टर 8.33% के हिसाब से वेतन के साथ बोनस राशि का भुगतान करते हैं. एनजेसीएस की बैठक में तलोजा, मलाजखंड,
मऊभंडार और खेतड़ी यूनिट के हेड, विभिन्न यूनिटों की मान्यता प्राप्त यूनियन के अध्यक्ष, महासचिव उपस्थित थे. बैठक में मऊभंडार आइसीसी कारखाना के यूनिट हेड संजय सिंह, आइसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीरेंद्र नारायण सिंहदेव, महासचिव ओम प्रकाश समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के अध्यक्ष व महासचिव उपस्थित थे. 21 सितंबर को मऊभंडार आइसीसी गेट पर मीटिंग में एक्सग्रेसिया की जानकारी दी जायेगी.
एचसीएल/आइसीसी के 507 मजदूर होंगे लाभान्वित
कोलकाता के ताम्र भवन में बुधवार को हुई एनजेसीएस की बैठक
आइसीसी मजदूरों के खाते में 22 सितंबर को पहुंचेगी राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




