बीसीओ हुए कार्य मुक्त, सीओ को प्रभार
Updated at : 21 Sep 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया. उपायुक्त अमित कुमार ने की कार्रवाई, जारी किया आदेश चाकुलिया : चाकुलिया के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमेश यादव को उपायुक्त अमित कुमार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों से मुक्त कर दिया है. सीओ प्रीति केरकेट्टा को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है. बुधवार तक सीओ […]
विज्ञापन
चाकुलिया. उपायुक्त अमित कुमार ने की कार्रवाई, जारी किया आदेश
चाकुलिया : चाकुलिया के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमेश यादव को उपायुक्त अमित कुमार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों से मुक्त कर दिया है. सीओ प्रीति केरकेट्टा को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है. बुधवार तक सीओ ने प्रभार नहीं लिया है.
इसे लेकर उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उमेश यादव को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों से मुक्त करते हुए सीओ प्रीति केरकेट्टा को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों का निष्पादन करने के लिए तथा पीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत डमी डीलर के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिनियुक्त किया जाता है. आदेश दिया जाता है कि वे सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उमेश यादव से इ-पॉश मशीन समेत कागजातों के प्रभार का आदान-प्रदान अविलंब करना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




