तीन माह के अनाज के लिए महिलाओं ने बीएसओ को घेरा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के गांवों में तीन माह का अनाज वितरण नहीं होने से गरीब परेशान हैं. बुधवार को सोनाहारा, सालुआडीह व कालीदासपुर की दर्जनों महिलाएं प्रखंड कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम पहुंची. बीएसओ उमेश यादव को घेर लिया. महिलाओं ने कहा, जबतक उन्हें तीन माह का अनाज नहीं मिलेगा, तबतक […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के गांवों में तीन माह का अनाज वितरण नहीं होने से गरीब परेशान हैं. बुधवार को सोनाहारा, सालुआडीह व कालीदासपुर की दर्जनों महिलाएं प्रखंड कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम पहुंची. बीएसओ उमेश यादव को घेर लिया. महिलाओं ने कहा, जबतक उन्हें तीन माह का अनाज नहीं मिलेगा,
तबतक वे यहां से नहीं जायेंगी. बीएसओ ने एवेन मार्शल महिला मंडल के पदाधिकारी को गोदाम बुलाया. पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सात अक्तूबर को तीन माह के अनाज का वितरण कर दिया जायेगा.पंसस प्रतिनिधि देबू मंडल के नेतृत्व में शिवानी गोप, मोगली सोरेन, बुधनी मांडी, पार्वती मांडी, लक्ष्मी सोरेन, सिंगी टुडू समेत दर्जनों महिलाएं कार्ड लेकर गोदाम पहुंची थी. महिलाओं ने कहा उन्हें तीन माह (जून, जुलाई, अगस्त) का अनाज नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




