चाकुलिया में अवैध खनन का खुलासा क्रशर व खदान बंद कराया
Updated at : 21 Sep 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी में एमसीपीएल कंपनी के खदान व क्रशर प्लांट को बुधवार को भाजपा नेता समीर महंती ने बंद करवा दिया. श्री महंती ने बताया कि खदान तथा क्रशर में मजदूरों को सरकारी दर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों ने शिकायत की थी. कम […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया की चालुनिया पंचायत के कांटाबनी में एमसीपीएल कंपनी के खदान व क्रशर प्लांट को बुधवार को भाजपा नेता समीर महंती ने बंद करवा दिया. श्री महंती ने बताया कि खदान तथा क्रशर में मजदूरों को सरकारी दर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों ने शिकायत की थी. कम मजदूरी मिलने से मजदूरों में रोष था. उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक से मजदूरी पर वार्ता होगी. मजदूरों को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान करने की मांग की जायेगी.
सीओ ने की अवैध खनन की जांच
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के सीओ अभय कुमार झा ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को नटियापाल में क्वार्ट्ज पत्थर के अवैध खनन की जांच की. पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने बताया कि वहां हाथ से पत्थर तोड़े जाने के निशान पाये गये. उन्होंने बताया कि अवैध खनन की जांच जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




