गंगा लाइन होटल से थाना लाने में 10 पीस लीड गायब, एनएच किनारे मिट्टी में दबा मिला

गालूडीह : ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार ने 18 सितंबर की रात गंगा लाइन होटल से छापेमारी कर लीड प्लेट जब्त कर सील कर दिया था. उन्होंने स्थानीय पुलिस को जब्त लीड प्लेट थाना लाने का निर्देश दिया. इसके बाद जमशेदपुर लौट गये थे. उसी रात स्थानीय पुलिस दारीसाई गंगा होटल पहुंची. लीड प्लेट वाहन पर […]
गालूडीह : ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार ने 18 सितंबर की रात गंगा लाइन होटल से छापेमारी कर लीड प्लेट जब्त कर सील कर दिया था. उन्होंने स्थानीय पुलिस को जब्त लीड प्लेट थाना लाने का निर्देश दिया. इसके बाद जमशेदपुर लौट गये थे. उसी रात स्थानीय पुलिस दारीसाई गंगा होटल पहुंची. लीड प्लेट वाहन पर लादकर थाना ले आयी.
थाना में गिनती की गयी तो 110 पीस लीड प्लेट निकला. वहीं आपूर्तिकर्ता के मुताबिक 120 पीस लीड प्लेट था. दस पीस लीड प्लेट गायब था. 19 सितंबर को गायब दस पीस लीड प्लेट दारीसाई एनएच 33 किनारे मिट्टी में दबा मिला. ग्रामीणों की सूचना पर मिट्टी खोदने से दस पीस लीड प्लेट बरामद हो गया. सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय सिंह दलबल के साथ पहुंचे. बरामद 10 पीस लीड प्लेट जब्त कर थाना ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




