जेसीएम व एबीवीपी में हुई हिंसक झड़प, चार घायल

Updated at : 16 Sep 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
जेसीएम व एबीवीपी में हुई हिंसक झड़प, चार घायल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज शुक्रवार को अभाविप और जेसीएम के बीच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सुबह 11 बजे अभाविप के सदस्यों ने इंटर के पंजीयन में विषय बदलने की मांग पर कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर दिया. इसी दौरान दो छात्राओं ने अभाविप समर्थकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया. इसके बाद जेसीएम […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज शुक्रवार को अभाविप और जेसीएम के बीच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सुबह 11 बजे अभाविप के सदस्यों ने इंटर के पंजीयन में विषय बदलने की मांग पर कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर दिया. इसी दौरान दो छात्राओं ने अभाविप समर्थकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया. इसके बाद जेसीएम समर्थकों ने अभाविप समर्थकों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. अभाविप के चार सदस्य चंदन सीट, अभिजीत बाग, ज्योर्तिमय राउत और श्याम दे घायल हो गये.

चारों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. इसके बाद पुलिस पहंुची. अभाविप नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में बवाल किया. दोनों छात्राओं तथा छात्र नेता अर्जुन पूर्ति ने अलग-अलग आवेदन में अभाविप नेताओं पर मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया. शाम को घायल तीन अभाविप नेताओं ने जेसीएम समर्थकों पर मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola