रजलाबांध के मुंडा टोला में भीषण पेयजल संकट

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के रजलाबांध गांव स्थित मुंडा टोला में सरकारी लापरवाही भीषण पेयजल संकट है. ग्रामीणों में आक्रोश है. इस टोला में 70 मुंडा परिवार निवास करते हैं. लगभग 180 वोटर हैं. गांव की ममता नायक, देवी मुंडा, शारदा मुंडा, गीता मुंडा, शिवानी मुंडा, ज्योत्सना मुंडा समेत अन्य महिलाओं ने […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के रजलाबांध गांव स्थित मुंडा टोला में सरकारी लापरवाही भीषण पेयजल संकट है. ग्रामीणों में आक्रोश है. इस टोला में 70 मुंडा परिवार निवास करते हैं. लगभग 180 वोटर हैं.
गांव की ममता नायक, देवी मुंडा, शारदा मुंडा, गीता मुंडा, शिवानी मुंडा, ज्योत्सना मुंडा समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि टोला में तीन सरकारी चापानल है. इनमें से दो खराब हैं. एक चापानल से थोड़ा बहुत पानी निकलता है. दो सरकारी कुआं हैं, मगर दोनों ही जजर्र है. टोला का क्लब भवन भी जजर्र हो गया है. जन प्रतिनिधियों ने इस टोला पर ध्यान नहीं दिया. इसके कारण ऐसी स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




