हाथी ने वृद्ध सबर को पटका बाल-बाल बच गयी पत्नी
Updated at : 04 Aug 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

जंगल में मवेशी चराकर लौटने में हुई घटना घायल सबर को सीएचसी में भरती कराया गया रेंजर ने सबर को दो हजार रुपये की मदद की डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत स्थित चटानीपानी गांव के दामजीडाही टोला निवासी हांदु सबर (65) को गुरुवार को जंगली हाथियों ने घायल कर दिया. वहीं उसकी पत्नी […]
विज्ञापन
जंगल में मवेशी चराकर लौटने में हुई घटना
घायल सबर को सीएचसी में भरती कराया गया
रेंजर ने सबर को दो हजार रुपये की मदद की
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की धोलाबेड़ा पंचायत स्थित चटानीपानी गांव के दामजीडाही टोला निवासी हांदु सबर (65) को गुरुवार को जंगली हाथियों ने घायल कर दिया. वहीं उसकी पत्नी तारामनी सबर बाल-बाल बच गयी. वह अपनी पत्नी तारामनी सबर के साथ जंगल में मवेशी चराने गया था. इसी दौरान हाथियों ने पटक दिया. उसके सिर व शरीर पर गहरी चोट लगी है. मुखिया सहदेव मुर्मू ने इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया. डॉ डीसी मुर्मू ने उसका इलाज किया. सूचना पाकर मुसाबनी के रेंजर समीर अधिकारी सीएचसी पहुंचे. हांदु सबर को दो हजार रुपये दिये.
हांदु सबर की पत्नी तारामनी सबर ने बताया कि दोनों सीमा से सटे जंगल में मवेशी चरा रहे थे. शाम को लौटने के क्रम में काहुतुका जंगल व सेंगाबोंगा घाटी के पास दो हाथी मिले. हाथियों ने उन्हें खदेड़ा. वह पेड़ पर छिप गयी. उसके पति पर हाथियों ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




