मुसाबनी : 441 सबरों को डाकिया योजना का लाभ

Updated at : 02 Aug 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी : 441 सबरों को डाकिया योजना का लाभ

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में 441 सबर परिवारों को मुख्यमंत्री डाकिया योजना के तहत जविप्र का चावल मिल रहा है. सीओ सह प्रभारी एमओ साधु चरण देवगम ने कहा कि प्रखंड में इस योजना के तहत 18 केंद्र बनाये गये हैं. केंद्रों से सबर-बिरहोर परिवारों को 35 किलो चावल का पैकेट पहुंचाया जा रहा है. […]

विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में 441 सबर परिवारों को मुख्यमंत्री डाकिया योजना के तहत जविप्र का चावल मिल रहा है. सीओ सह प्रभारी एमओ साधु चरण देवगम ने कहा कि प्रखंड में इस योजना के तहत 18 केंद्र बनाये गये हैं.
केंद्रों से सबर-बिरहोर परिवारों को 35 किलो चावल का पैकेट पहुंचाया जा रहा है. जगन्नाथपुर, घाटशिला के महिला समूह द्वारा मुख्यमंत्री डाकिया योजना का खाद्यान्न का पैकेट समय पर नहीं उपलब्ध कराये जाने से इस योजना का खाद्यान्न वितरण में विलंब हो रहा है. एमओ ने कहा लाभुकों को निकट के गांव में खाद्यान्न मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है.
आने वाले दिनों में लाभुकों को उनके घर डोर स्टेप डेलीवरी के तहत पहुंचाया जायेगा. इस माह आठ सबर परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला में भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही अगस्त से लाभ 449 परिवारों को मिलेगा. पारूलिया में सबसे अधिक 79 लाभुक हैं जबकि पाथरगोड़ा में 75, कुलामारा में 52, सोहदा में 53 लाभुक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola