बहरागोड़ा में अब तक सिर्फ 22 फीसदी हुई धान की रोपनी

Updated at : 30 Jul 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा में अब तक सिर्फ 22 फीसदी हुई धान की रोपनी

बहरागोड़ा : कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड में इस साल 29 जुलाई तक सिर्फ 22 फीसदी ही धान की रोपनी हुई है. पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक रोपनी का प्रतिशत काफी कम है. पिछले साल 15 अगस्त तक 76 प्रतिशत धान की रोपनी हुई थी. पिछले साल की तुलना में इस साल […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड में इस साल 29 जुलाई तक सिर्फ 22 फीसदी ही धान की रोपनी हुई है. पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक रोपनी का प्रतिशत काफी कम है. पिछले साल 15 अगस्त तक 76 प्रतिशत धान की रोपनी हुई थी. पिछले साल की तुलना में इस साल वर्षा का अनुपात अधिक है.

वर्ष 2016 के मई में 53.6 एमएम, जून में 149 एमएम और जुलाई में 199 एमएम वर्षा हुई थी. इस साल मई में 106.2 एमएमस जून में 186.4 तथा 29 जुलाई तक 530.4 एमएम वर्षा हुई है. बावजूद जुलाई में धान रोपनी का प्रतिशत कम है. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घाटवारी ने कहा कि इस साल अब तक संतोषजनक वर्षा हुई है. धान की रोपनी में तेजी आयी है. किसान धान की रोपनी करने में जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola