विधायक ने ली पेयजल मामले की जानकारी

घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने दूरभाष पर बताया कि घाटशिला की जलमीनार से पेयजल आपूर्ति ठप होने के मामले में शनिवार को मिस्त्री से जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि जल व स्वच्छता विभाग तथा मैकनिकल विभाग के पदाधिकारी 30 जुलाई को सभी मामलों के देखेंगे. उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारी […]
घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने दूरभाष पर बताया कि घाटशिला की जलमीनार से पेयजल आपूर्ति ठप होने के मामले में शनिवार को मिस्त्री से जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि जल व स्वच्छता विभाग तथा मैकनिकल विभाग के पदाधिकारी 30 जुलाई को सभी मामलों के देखेंगे. उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में जलापूर्ति शुरू की जाय. वहीं दूसरी ओर गोपालपुर की जल सहिया सोमा आदित्य और जल सहिया दिपाशा चौधरी, पावड़ा की अनिता सीट, अनिमा नाथ से भी विधायक ने पेयजल आपूर्ति आठ दिनों से ठप होने की जानकारी ली. मिस्त्री ने विधायक को बताया कि एक मोटर जमशेदपुर में बनने गया है. दूसरे मोटर में पानी घुस गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




