चाकुलिया में कई योजनाओं का शिलान्यास, विधायक ने कहा
Updated at : 30 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

मालकुंडी पंचायत में होंगे कई विकास कार्य चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को चाकुलिया की मालकुंडी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर विधायक निधि से स्वीकृत कई योजनाओं को शिलान्यास किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निदान का भरोसा दिया. दुधियाशोली गांव के कालिंदी टोला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास ग्राम […]
विज्ञापन
मालकुंडी पंचायत में होंगे कई विकास कार्य
चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को चाकुलिया की मालकुंडी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर विधायक निधि से स्वीकृत कई योजनाओं को शिलान्यास किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निदान का भरोसा दिया. दुधियाशोली गांव के कालिंदी टोला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास ग्राम प्रधान और महिलाओं से कराया. कांटाबनी में सिंचाई समरसेबुल का शिलान्यास किया. कुचिया गांव में 300 फीट पीसीसी का शिलान्यास ग्रामीणों से करवाया.
उन्होंने कहा कि दुधियाशोली गांव तक की सड़क का शिलान्यास जल्द ही होगा. विधायक ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आवाज उठायें. इन दोनों एक्ट में संशोधन करवा कर भाजपा आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीण तीर-धनुष थामे. मौके पर शुभेंदु महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, पंसस कुंअर सोरेन, गोपन परिहारी, धनंजय करूणामय, प्रदीप गिरी, मनोरंजन महतो, मोहन मिश्रा, धनपति सोरेन, अजीत महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




