पीजी काउंटर में कर्मचारी बैठाने की मांग

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के पीजी काउंटर पर शनिवार को कर्मचारी के नहीं रहने से छात्र-छात्राओं का पीजी पार्ट वन में नामांकन नहीं हुआ. इसके विरोध में कॉलेज छात्र संघ ने प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज प्रो मुकुटधारी प्रसाद सिंह को आवेदन देकर पीजी काउंटर में कर्मचारी बैठाने की मांग की. प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज को सौंपे गये […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के पीजी काउंटर पर शनिवार को कर्मचारी के नहीं रहने से छात्र-छात्राओं का पीजी पार्ट वन में नामांकन नहीं हुआ. इसके विरोध में कॉलेज छात्र संघ ने प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज प्रो मुकुटधारी प्रसाद सिंह को आवेदन देकर पीजी काउंटर में कर्मचारी बैठाने की मांग की. प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज को सौंपे गये आवेदन में छात्र संघ ने कहा कि शनिवार को पीजी काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं है. इसके कारण विद्यार्थियों को चालान काटने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है.
बहरागोड़ा, चाकुलिया, पोटका और डुमरिया जैसे प्रखंडों से छात्र-छात्राएं पीजी में नामांकन लेने आये हैं. उन्हें परेशानी हो रही है. कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही से छात्र-छात्राएं आक्रोशित हैं. पीजी काउंटर में अविलंब कर्मचारी बैठाने की पहल की जाय. प्रतिनिधि मंडल में छात्र संघ अध्यक्ष दाशमात मुर्मू, सचिव मधु हांसदा, सिदो मार्डी, कृष्णा मार्डी, देवब्रत टुडू, कंचन कुमार महतो, सपन कुमार दास, कौशिक घोष शामिल थे. प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे इस परेशानी का जल्द समाधान कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




