बिजली तार पर कपड़ा सुखाती हैं महिलाएं एक साल से अंधेरे में सबरों के 100 परिवार

Updated at : 29 Jul 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली तार पर कपड़ा सुखाती हैं महिलाएं एक साल से अंधेरे में सबरों के 100 परिवार

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कापापाथर पंचायत स्थित बनकांटी गांव के गोहालडीह टोला के 100 सबर परिवार एक साल से अंधेरे में हैं. ट्रांसफॉर्मर खराब होने से टोला में एक साल से बिजली नहीं है. सबर महिलाएं बिजली के तार पर कपड़ा सुखाती हैं. बुनियादी सुविधाओं से वंचित जंगल के सहारे जिंदगी जीने वाले 100 […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कापापाथर पंचायत स्थित बनकांटी गांव के गोहालडीह टोला के 100 सबर परिवार एक साल से अंधेरे में हैं. ट्रांसफॉर्मर खराब होने से टोला में एक साल से बिजली नहीं है. सबर महिलाएं बिजली के तार पर कपड़ा सुखाती हैं.

बुनियादी सुविधाओं से वंचित जंगल के सहारे जिंदगी जीने वाले 100 सबर परिवार उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. हर गांव और टोला में बिजली देने की कोशिश जारी है. मगर यहां के सबर एक साल से बिजली से वंचित हैं. इसके दोनों ओर के टोलों में बिजली है. सबरों ने बताया कि विद्युतीकरण के बाद सिर्फ दो माह तक बिजली थी. इसके बाद ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया. बिजली नदारद हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola