बंगाल में सबर से दुष्कर्म, जन्मी बच्ची को फेंकने जा रही थी जंगल

Updated at : 29 Jul 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में सबर से दुष्कर्म, जन्मी बच्ची को फेंकने जा रही थी जंगल

शर्मनाक. चार बच्चों की मां पेट के लिए मजदूरी करने गयी थी राधामोहनपुर चाकुलिया : अपने बच्चों का पेट पालने के लिए बंगाल में मजदूरी करने गयी विधवा सबर को डरा-धमका कर स्थानीय मजदूर ने दुष्कर्म किया. लोक लाज से लोगों से छिपती रही चाकुलिया की लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव की सबर विधवा महिला […]

विज्ञापन

शर्मनाक. चार बच्चों की मां पेट के लिए मजदूरी करने गयी थी राधामोहनपुर

चाकुलिया : अपने बच्चों का पेट पालने के लिए बंगाल में मजदूरी करने गयी विधवा सबर को डरा-धमका कर स्थानीय मजदूर ने दुष्कर्म किया. लोक लाज से लोगों से छिपती रही चाकुलिया की लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव की सबर विधवा महिला (36) ने 27 जुलाई की शाम अपने घर में बच्ची को जन्म दिया. लोक लाज से वह नवजात को जंगल में फेंकने जा रही थी. घर में प्रसव की सूचना गांव की स्वास्थ्य सहिया सुनिता बेरा को मिली. वह महिला के घर पहुंची. स्वास्थ्य सहिया ने जच्चा-बच्चा को टेंपो से सीएचसी पहुंचाया. यहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. पीड़िता मालिक व दुष्कर्म करने वाले का नाम नहीं बता पा रही है.
बंगाल के राधामोहनपुर गयी थी पीड़िता
पीड़िता सबर विधवा के मुताबिक मजदूरी करने के लिए वह पश्चिम बंगाल के नामाल क्षेत्र स्थित राधामोहनपुर गयी थी. वहीं पर स्थानीय एक साथी मजदूर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. वह डरा-धमका कर दुष्कर्म करता था. उसने यह बात मालिक को बतायी. मालिक ने कहा कि वह आदमी ठीक नहीं है. उससे बच कर रहो.
गांव लौटी, तो पता चला गर्भवती हो गयी हूं
महिला ने बताया कि वहां से वह अपने गांव लौट आयी. कुछ दिनों बाद उसे गर्भवती होने का अहसास हुआ. लोक लाज से उसने किसी को नहीं बतायी. इसी हालत में वह अपने गांव में मजदूरी करती रही.
महिला के मुताबिक 27 जुलाई को वह धान की रोपनी करने गयी थी. धान रोपनी के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो वह अपने घर आयी. घर में शाम को उसने एक बच्ची को जन्म दिया. लोक लाज के भय से उसने नवजात को जंगल में फेंकने का मन बनाया.
गरीब हूं, नवजात को कैसे पालुंगी : पीड़िता
सीएचसी में पीड़िता यह कहती रही कि वह गरीब है. नवजात बच्ची का पालन-पोषण कैसे करेगी.
जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. दोनों सीएचसी में हैं. स्वास्थ्य सहिया उन्हें लेकर यहां आयी.
– डॉ सुरेश चंद्र महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चाकुलिया, सीएचसी.
राधामोहनपुर में मजदूरी के दौरान साथी मजदूर ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हो गयी
अपने गांव आने के बाद 27 जुलाई को घर में नवजात बच्ची को जना
गांव की स्वास्थ्य सहिया ने जच्चा और बच्चा को टेंपो से पहंुचाया सीएचसी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola