इच्छाशक्ति हो, तो असंभव काम भी संभव हो जाता है
Updated at : 29 Jul 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता अभियान चला. मुख्य अतिथि एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है. इच्छा शक्ति हो, तो असंभव काम को संभव बनाया जा सकता है. ज्ञान के बिना कुछ […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता अभियान चला. मुख्य अतिथि एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है. इच्छा शक्ति हो, तो असंभव काम को संभव बनाया जा सकता है. ज्ञान के बिना कुछ भी संभव नहीं है.
मतदाता जागरूकता अभियान वृहत पैमाने पर चलाने की जरूरत है.
छोटे क्लब बना कर और जनता के बीच प्रचार-प्रसार जरूरी है. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या पुष्कर बाला ने भी संबोधित किया. इस मौके पर कॉलेज की छात्रा संगीता गिरी, नीलिमा भकत, लक्ष्मी महतो, कविता महतो, पूर्णिमा, शिवारानी टुडू, कविता किस्कू, सुलोना मार्डी, नमाता महतो, सबीता गिरी, भारती महतो ने वोट पर्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. समारोह का संचालन शेखर मल्लिक ने किया. इस मौके पर अरविंद घोष, सुनीति घोष, जितेन दे, शुभ्रा दे समेत कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




