चौठिया गांव में नाला में डूब कर युवक की मौत

Updated at : 28 Jul 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
चौठिया गांव में नाला में डूब कर युवक की मौत

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के सोमाय टुडू (28) की मौत गुरुवार को खेत में बने सिंचाई नाला में डूब कर हो गयी. ग्रामीणों ने शव को नाला से निकाला. सूचना पाकर थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, पंसस ललिता हांसदा आदि पहुंचे. पुलिस शुक्रवार को शव […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के सोमाय टुडू (28) की मौत गुरुवार को खेत में बने सिंचाई नाला में डूब कर हो गयी. ग्रामीणों ने शव को नाला से निकाला. सूचना पाकर थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, पंसस ललिता हांसदा आदि पहुंचे. पुलिस शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी.

मृतक के पिता लखन टुडू और मां हीरामनी टुडू ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे सोमाय टुडू खेत से लौट कर नहाने के लिए नाला में अकेला ही गया था. काफी देर तक वह नहीं लौटा. अन्य ग्रामीण नाला में नहाने गये तो पानी में उसके शव को देखा और सूचना दी. इसके बाद शव को पानी से निकाला गया. जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने मृतक के आश्रितों को विधायक की ओर से आर्थिक मदद की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola