टेलिंग पौंड की मरम्मत शुरू प्रदूषित जल का प्रवाह रुका

Updated at : 28 Jul 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
टेलिंग पौंड की मरम्मत शुरू  प्रदूषित जल का प्रवाह रुका

तुरामडीह/नरवा : यूसिल के तुरामडीह माइंस के टूटे हुए टेलिंग पौंड का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है. गुरुवार को यूसिल द्वारा मरम्मत कार्य करने के कारण टेलिंग पौंड से प्रदूषित जल का प्रवाह रूक गया है. आस-पास के खेतों में अब प्रदूषित जल नहीं जा रहा हैं. जिससे किसानों को राहत मिली. वहीं दूसरी […]

विज्ञापन

तुरामडीह/नरवा : यूसिल के तुरामडीह माइंस के टूटे हुए टेलिंग पौंड का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है. गुरुवार को यूसिल द्वारा मरम्मत कार्य करने के कारण टेलिंग पौंड से प्रदूषित जल का प्रवाह रूक गया है. आस-पास के खेतों में अब प्रदूषित जल नहीं जा रहा हैं. जिससे किसानों को राहत मिली. वहीं दूसरी ओर, अब तक प्रोसेंसिंग मिल तुरामडीह में काम शुरू नहीं हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुरामडीह मील में प्रोसेसिंग का काम शुरू करने में लगभग दो से तीन महीने लगने की संभावना जतायी जा रही है. कहा जा रहा है कि जब तक टेलिंग पौंड का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रोसेसिंग मील का काम शुरू नहीं किया जा सकता.

मालूम हो कि यूसिल के तुरामडीह माइंस प्रोजेक्ट मील के लिए 2005 में बनाया गया स्लाईम डैम (टेलिंग पौंड ) गत सोमवार को भारी मुसलाधार बारिश से टूट गया था. जिससे तालसा एवं अन्य गांव के किसानों की काफी क्षति हुई थी. यूसिल प्रबंधन द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की किया गयी है. प्रबंधन ने तालसा विस्थापितों की आठ मांगों पर सहमति जतायी है. उनमें से एक मांग के आलोक में टूटे हुए टेलिंग पौंड में यूसिल ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया हैै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola