दाहीगोड़ा जलमीनार का मोटर डूबा, जलापूर्ति छठे दिन भी ठप
Updated at : 27 Jul 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

जलापूर्ति नहीं होने से 1300 उपभोक्ता परेशान घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार का मोटर पंप जलमग्न हो गया है. एक मोटर पिछले पांच दिनों से खराब है. उसे चार दिन बाद 25 जुलाई को मरम्मत के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. इसके कारण बुधवार को छठे दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई. जलापूर्ति नहीं होने […]
विज्ञापन
जलापूर्ति नहीं होने से 1300 उपभोक्ता परेशान
घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार का मोटर पंप जलमग्न हो गया है. एक मोटर पिछले पांच दिनों से खराब है. उसे चार दिन बाद 25 जुलाई को मरम्मत के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. इसके कारण बुधवार को छठे दिन भी जलापूर्ति नहीं हुई. जलापूर्ति नहीं होने से 1300 उपभोक्ता परेशान हैं. मोटर पंप घर में वर्षा का पानी टपक रहा है. विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी का कहना है कि वर्ष 2007-08 में जलमीनार के भवन का निर्माण हुआ. इसके बाद से रख रखाव के नाम पर एक भी रुपये खर्च नहीं हुआ. कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद 35 एचपी के मोटर पंप को पंप हाउस से बाहर निकाला.
इसके बाद हैलोजन और पंखा सहारे मोटर पंप में घुसे पानी को सुखाने के प्रयास में जुटे हैं. मोटर पंप हाउस से भी पानी की निकासी का कार्य जारी है. विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि आज छह दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है. अभी कितना दिन लगेगा कहना मुश्किल है. जब तक 35 एचपी का मोटर जमशेदपुर से बन कर नहीं आता है. तब तक कहना मुश्किल है. मुखिया प्रमीला मानकी, पावड़ा के मुखिया बैजू मुर्मू और गोपालपुर के मुखिया सिदो हांसदा तथा तीनों पंचायतों की जल सहिया जलमीनार का सुबह से शाम तक चक्कर लगा रहे हैं. ताकि शीघ्र पेयजल की आपूर्ति शुरू हो सके. जल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा, जेइ रवि शंकर और मैकनिकल विभाग के एसडीओ एनके सिंह ने बताया कि जब तक मोटर की मरम्मत नहीं हो जाती है. बोलना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




