भाजयुमो ने थाना परिसर में किया पौधरोपण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में रविवार को भाजपा युवा मोरचा ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया. इसके तहत थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के 10 पौधे रोपे गये. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आम का पौधा रोप कर इसकी शुरुआत की. मौके पर सभी ने पौधा की रक्षा का […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में रविवार को भाजपा युवा मोरचा ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया. इसके तहत थाना परिसर में विभिन्न प्रजाति के 10 पौधे रोपे गये. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आम का पौधा रोप कर इसकी शुरुआत की. मौके पर सभी ने पौधा की रक्षा का संकल्प लिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिजीत बाग,
जिला उपाध्यक्ष कौशिक माइती, नारायण राना, कुणाल सीट, काली चरण किस्कू, हेमकांत भुइया, कृष्णा सीट, काशी नाथ सीट, विश्वनाथ महापात्रा, देवाशीष कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं बड़शोल में भी भाजपा युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर क्लब के सामने पौधा रोपण किया. इस अवसर पर अविजीत दास, गोपाल महापात्रा, किशोर मंडल, मानस पाल, अप्पू पाल, संदीप पाल, संदीप पुरी, जगन्नाथ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




