जाम में फंसे वाहनों के चालक भूख-प्यास से हो रहे परेशान

Updated at : 24 Jul 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहनों के चालक भूख-प्यास से हो रहे परेशान

गालूडीह : लगातार बारिश से रविवार की सुबह 10.30 बजे हाइवे का डायवर्सन पुलिया और सड़क बहने के बाद हाइवे पर जाम लगा है. लंबी दूरी के सैकड़ों ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन फंसे हैं. भूख-प्यास से चालकों का बुरा हाल है. घटना स्थल से पांच किमी दूर गालूडीह और पांच किमी दूर घाटशिला है. […]

विज्ञापन

गालूडीह : लगातार बारिश से रविवार की सुबह 10.30 बजे हाइवे का डायवर्सन पुलिया और सड़क बहने के बाद हाइवे पर जाम लगा है. लंबी दूरी के सैकड़ों ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन फंसे हैं. भूख-प्यास से चालकों का बुरा हाल है. घटना स्थल से पांच किमी दूर गालूडीह और पांच किमी दूर घाटशिला है. जहां होटलों तक पहुंचने पर चालकों को भोजन नसीब हो रहा है. पैदल चल कर इतनी दूरी तय करना चालकों के लिए मुश्किल है. ऊपर से लगातार बारिश से सभी परेशान हैं. जल्द राहत नहीं मिली तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है.

दूसरी ओर कापोगाड़ा के पास एनएच-33 पर जर्जर पुरानी पुलिया भी लगातार बारिश से धंस गयी है. पुलिया के दोनों किनारे की मिट्टी का कटाव हो गया है. पुलिया के पाये दुरुस्त हैं, लेकिन पुल के दोनों छोर में सड़क और मिट्टी पानी के तेज बहाव से कट गये हैं. हालांकि इस जर्जर पुलिया को पहले से अवरूद्ध कर इससे आवागमन बंद कर दिया है.
इसके बगल में फोर लेन का काम कर रही दिलीप बिल्डकॉन नामक ठेका कंपनी ने नयी पुलिया निर्माण के लिए ह्यूम पाइप देकर छोटी पुलिया और सड़क बनायी थी. इस डायवर्सन से होकर ही वाहनों का परिचालन हो रहा था. उक्त डायवर्सन भी लगातार वर्षा से नाले के उफनाने से बह गये. इससे हाइवे पर आवागमन ठप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola