ओड़िशा को प्रतिदिन दिया जा रहा बीस क्यूमेक पानी
Updated at : 17 Jul 2017 2:22 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम से दायी नहर में प्रति दिन बीस क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा, जो सीधे ओड़िशा जा रहा है. शुरुआत में दायीं नहर में 5 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था. इसके बाद इसे बढ़ा कर 10 क्यूमेक छोड़ा गया. फिर 15 और अब शनिवार-रविवार से 20 क्यूमेक पानी […]
विज्ञापन
गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम से दायी नहर में प्रति दिन बीस क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा, जो सीधे ओड़िशा जा रहा है. शुरुआत में दायीं नहर में 5 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था. इसके बाद इसे बढ़ा कर 10 क्यूमेक छोड़ा गया. फिर 15 और अब शनिवार-रविवार से 20 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. दायीं नहर में बीस क्यूमेक पानी छोड़े जाने से नहर में तेज बहाव है. इस नहर का पानी झारखंड के खेतों में नहीं जाकर सीधे ओड़िशा जा रहा है.
बच्चे के डूबने से बंद किया गया था नहर में पानी: शनिवार को मुसाबनी के बाड़ाघाट में एक बच्चे के दायीं नहर में डूबने से स्थानीय प्रशासन के कहने पर परियोजना पदाधिकारियों ने दायीं नहर में पानी छोड़ना बंद कर दिया था. कल शाम से ही दायीं नहर में पानी छोड़ना बंद कर दिया गया था. नहर में पानी कम होने पर रविवार को नहर से बच्चे की लाश बरामद हो गयी. लाश निकाले जाने के बाद फिर दायीं नहर में पानी छोड़ दिया गया. पानी छोड़ने के साथ पानी की मात्रा बढ़ाते हुए बीस क्यूमेक कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




