आंकड़ों पर चल रही सरकार नहीं हो रहा काम : बलमुचु
Updated at : 14 Jul 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु ने किया गुड़ाबांदा का दौरा कासियाबेड़ा में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन गुड़ाबांदा : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. उनका निदान का आश्वासन दिया. कासियाबेड़ा हाट मैदान में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन नारियल फोड़ […]
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु ने किया गुड़ाबांदा का दौरा
कासियाबेड़ा में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन
गुड़ाबांदा : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. उनका निदान का आश्वासन दिया. कासियाबेड़ा हाट मैदान में हाई मास्ट लाइट का उदघाटन नारियल फोड़ कर किया. श्री बलमुचू ने महेशपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने स्कूल की चहारदीवारी बनवाने का आग्रह किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि चहारदीवारी का निर्माण होगा.
श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड की सरकार सिर्फ आंकड़ों पर चल रही है. काम कुछ नहीं हो रहा है. यह सरकार मनमानी कर रही है. आने वाले दिनों में इस सरकार का सफाया तय है. मौके पर तापस चटर्जी, सुकलाल सामद, भादु हेंब्रम, लाल मोहन सोरेन, बुरजु बास्के, पशुपति माहली, बाक सिंह माहली,
भवतारण महतो समेत अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




