बोड़ाम. आरोपी फुफेरा भाई फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Updated at : 14 Jul 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
बोड़ाम. आरोपी फुफेरा भाई फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पटमदा : जमीन विवाद में बोड़ाम थाना के कुइयानी भूमिज टोला निवासी उमापदो सिंह को उसके फुफेरा भार्इ उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना गुरुवार दोपहर की है. उस वक्त उमापदो अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच पीछे से आकर उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से […]

विज्ञापन

पटमदा : जमीन विवाद में बोड़ाम थाना के कुइयानी भूमिज टोला निवासी उमापदो सिंह को उसके फुफेरा भार्इ उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना गुरुवार दोपहर की है. उस वक्त उमापदो अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच पीछे से आकर उतु सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी उमापदो के पीठ पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये, तब तक उतु सिंह भाग निकला. ग्रामीण घायल उमापदो को एंबुलेंस से बोड़ाम थाना ले गये. इसके बाद में पुलिस के सहयोग से उमापदो को एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां उमापदो की स्थिति गंभीर बनी हुर्इ है. इधर, पुलिस फारर उतु सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में उमापदो के चाचा श्याम सिंह ने बताया कि उमापदो सिंह व उतु सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा है. जमीन को लेकर ही उमापदो सिंह के पिता विपिन सिंह की हत्या कर दी गयी थी. उमामदो अपने परिवार में इकलौता वारिस है.
घायल उमापदो सिंह एमजीएम में भरती, स्थिति गंभीर
फरार उतु सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
जमीन विवाद में ही उमापदो के पिता विपिन सिंह की हत्या कर दी गयी थी
परिवार का इकलौता वारिस है उमापदो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola