सप्लायर कानून हाथ में न लें बकाया की सूची सौंपें : एसपी

Updated at : 13 Jul 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सप्लायर कानून हाथ में न लें बकाया की सूची सौंपें : एसपी

सप्लायरों के बकाया भुगतान को लेकर मुसाबनी थाना में बैठक एचसीएल अपनी जिम्मेवारी निभाये आइआरएल व श्रीराम इपीसी के कार्यादेश के कागजात मांगे मुसाबनी : सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट के सप्लायरों का बकायाभुगतान को लेकर बुधवार की शाम मुसाबनी थाना में ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें एचसीएल के एजीएम […]

विज्ञापन

सप्लायरों के बकाया भुगतान को लेकर मुसाबनी थाना में बैठक

एचसीएल अपनी जिम्मेवारी निभाये
आइआरएल व श्रीराम इपीसी के कार्यादेश के कागजात मांगे
मुसाबनी : सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट के सप्लायरों का बकायाभुगतान को लेकर बुधवार की शाम मुसाबनी थाना में ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें एचसीएल के एजीएम डीके श्रीवास्तव, संजय शिवदर्शी, डीएसपी अजीत कुमार विमल, श्रीराम इपीसी के जीएम रोबिन दे, डीजीएम डीएस घोष, सप्लायर एकता मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे. ग्रामीण एसपी ने बिना भुगतान किए आइआरएल व आइसीएमपीएल कंपनी के भागने के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने एचसीएल को कहा आइआरएल के सिक्यूरिटी, मोनार्क गोल्ड को दिया गया कार्यादेश, विस्तारीकरण के आदेश की कॉपी उपलब्ध कराये.
वहीं श्रीराम इपीसी से सुरदा खदान व सुरदा फेज टू के कार्यादेश से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा. ग्रामीण एसपी ने सप्लायर एकता मंच से कहा कानून को अपने हाथ में न लें. सप्लायर बकाया की सूची उपलब्ध करायें. सभी कागजातों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल आइसीसी के जीएम के साथ जल्द बैठक कर मामले को सुलझाया जायेगा. बैठक में सप्लायरों ने कहा कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं होता है, तब तक श्रीराम इपीसी को किसी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे. अगली बैठक में आइआरएल के पदाधिकारी राजेश चौधरी, पीके दूबे, संजय मिश्रा को भी बुलाया गया है, ताकि बकाये को लेकर जारी गतिरोध का समाधान हो सके. आज बैठक में गतिरोध का समाधान नहीं हुआ.
ग्रामीण एसपी ने अगली बैठक में सभी पक्षों से कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा. बैठक में सप्लायर मंच के अध्यक्ष साहुल हमीद, सचिव सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विष्णु गोयल, गौरांग माहली, सोमाय सोरेन, प्रकाश हेंब्रम, थाना प्रभारी सुरेश लिंडा, समेत कई लोग उपस्थित थे. ग्रामीण एसपी ने एचसीएल के पदाधिकारियों से कहा एचसीएल भी अपनी जिम्मेवारी निभायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola