खड़े पिकअप वैन से टकरायी बाइक, 4 युवक जख्मी

Updated at : 29 Jun 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
खड़े पिकअप वैन से टकरायी बाइक, 4 युवक जख्मी

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र मिस्त्री पाड़ा के पास बुधवार को मुख्य सड़क पर खड़े एक पिकअप वैन से एक बाइक टकरा गयी. इस टक्कर में बाइक पर सवार जमुनाभुला गांव के चार युवक घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ सुरेश चंद्र महतो और […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र मिस्त्री पाड़ा के पास बुधवार को मुख्य सड़क पर खड़े एक पिकअप वैन से एक बाइक टकरा गयी. इस टक्कर में बाइक पर सवार जमुनाभुला गांव के चार युवक घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ सुरेश चंद्र महतो और डॉ संपा घोष ने सभी का इलाज किया.

गंभीर रूप से घायल शंभु सरदार तथा निर्मल महतो को पश्चिम बंगाल झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता समीर महंती अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि सड़क के किनारे पिकअप वैन खड़ा था. बाइक पर सवार होकर शंभु सरदार, निर्मल महतो, ध्रुव सरदार व बाबूलाल सरदार चाकुलिया आ रहे थे. तभी बाइक पिकअप वैन से टकरा गयी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को घायलों के परिजन लेकर चले गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चाकुलिया के मिस्त्रीपाड़ा के पास की घटना

गंभीर रूप से घायल शंभु सरदार व निर्मल महतो झाड़ग्राम रेफर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola