मसानजोर डैम का जलस्तर 386.20 फीट पहुंचा

बंगाल के लिए पानी सप्लाई के लिए गेट खोल कर पानी निकासी किये जाने तथा पनबिजली केंद्र का यूनिट चालू किए जाने से डैम का जलस्तर घट रहा है.
रानीश्वर. मसानजोर डैम से बंगाल के लिए पानी सप्लाई के लिए गेट खोल कर पानी निकासी किये जाने तथा पनबिजली केंद्र का यूनिट चालू किए जाने से डैम का जलस्तर घट रहा है. इसके अलावा मयुराक्षी बायांतट मुख्य नहर से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहर में 180 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. डैम के हाइलेवल एक गेट खोल कर बंगाल के लिए पानी छोड़ा जा रहा है. शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार डैम का जलस्तर 386.20 फीट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




