ePaper

यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 से, विवि ने जारी किया कार्यक्रम

Updated at : 03 Apr 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 से, विवि ने जारी किया कार्यक्रम

परीक्षा 23 अप्रैल से 7 मई तक दोनों पालियों में ली जायेगी. सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग ने सभी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा है. ग्रुप ए में केमेस्ट्री, जियोग्राॅफी, जियोलॉजी, गृह विज्ञान, फिजिक्स, मनोविज्ञान, जूलॉजी और कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय शामिल हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को यूजी सेमेस्टर-2, सत्र-2023-27 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. परीक्षा 23 अप्रैल से 7 मई तक दोनों पालियों में ली जायेगी. सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग ने सभी विषयों को तीन ग्रुप में बांटा है. ग्रुप ए में केमेस्ट्री, जियोग्राॅफी, जियोलॉजी, गृह विज्ञान, फिजिक्स, मनोविज्ञान, जूलॉजी और कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय शामिल हैं. ग्रुप बी में बंगाली, बॉटनी, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, गणित, फिलॉसफी, संस्कृत, संथाली, सांख्यिकी, उर्दू, और फारसी, विषय शामिल हैं, जबकि ग्रुप सी में एआइएच एंड सी, एंथ्रोपोलॉजी, बैंकिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज, गांधियन थॉट, इकोनॉमिक्स, इतिहास, एलएसडब्लू, मैनेजमेंट, राजनीति विज्ञान, रूलर इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी शामिल हैं. परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू हो रही है. सात मई तक चलेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.ओएसडी डॉ इंद्रनील मंडल ने कहा कि परीक्षा में यूजी सत्र-2023-27 के साथ सत्र-2022-26 के सेमेस्टर-2 में प्रमोटेड या फैल छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola