टायर फटने से दवा लदा मिनी ट्रक बीच रोड में पलटा

Updated:
विज्ञापन
टायर फटने से दवा लदा मिनी ट्रक बीच रोड में पलटा

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन गांव के पास हादसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन गांव के पास दवा लदा मिनी ट्रक (WB65E 1383) बीच सड़क पर पलट जाने से हादसे में चालक व उपचालक बाल- बाल बच गये. चालक देबू साह ने बताया कि धनबाद से दवा मिनी ट्रक में लाद कर पश्चिम बंगाल के मालदा ले जा रहा थे. इस दौरान अगला पहिया का चक्का ब्लास्ट होने के कारण हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने मिनी ट्रक पलटने की खबर गोपीकांदर थाने को दी. पुलिस घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंच कर मिनी ट्रक को क्रेन से उठाकर बीच रोड से साइड कराया. रोड पर बिखरी दवा को दूसरा वाहन बुलाकर लोड कराया गया. इसके बाद वाहन को उठा लिया गया. बीच सड़क पर वाहन पलटने के कारण दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola